जांयट्स ने बांटे गरीबों के बीच कंबल

जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष ने सुखलदरी झरना का अवलोकन किया गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने धुरकी प्रखंड के परासपानी कला गांव में गरीबों के बीच कंबल, साड़ी, स्वेटर, जैकेट आदि गरम कपड़े का वितरण किया गया़ साथ ही उन्हें मकर संक्रांति की बधाई देते हुए चूड़ा, गुड़ भी दी गयी़ इस कार्यक्रम का उदघाटन […]

जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष ने सुखलदरी झरना का अवलोकन किया
गढ़वा. जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा ने धुरकी प्रखंड के परासपानी कला गांव में गरीबों के बीच कंबल, साड़ी, स्वेटर, जैकेट आदि गरम कपड़े का वितरण किया गया़ साथ ही उन्हें मकर संक्रांति की बधाई देते हुए चूड़ा, गुड़ भी दी गयी़
इस कार्यक्रम का उदघाटन जायंट्स अंतरराष्ट्रीय के विश्व उपाध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने किया़ इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से इतनी दूर सुदूरवर्ती आदिवासी गांव में इस तरह का आयोजन काफी सराहनीय है़ उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए जायंट्स के स्थानीय पदाधिकारियों को बधाई दी़ साथ ही गांव की सबसे वृद्ध महिला 105 वर्षीय महिला को सामग्री उपलब्ध करायी़ इस मौके पर 150 से अधिक लोगों के बीच गरम कपड़े व चूड़ा, गुड़ दिया गया़
जायंट्स के विश्व उपाध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने सोमवार को सुखलदरी जलप्रपात का भी निरीक्षण किया़ इस अवसर पर अजयकांत पाठक, विजय कुमार केसरी, ध्रुव केसरी, मंटू जी,राजीव अग्रवाल, डॉ उमाशंकर गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता के अलावे प्रखंड प्रमुख विनोद कोरवा, मुखिया सुखबीर सिंह, जायंट्स केंद्रीय कमेटी के विनोद कपूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा