माओवादियों ने दो जेसीबी समेत चार वाहनों को फूंका

एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था पुल का निर्माण मजदूरों को काम बंद करने की चेतावनी देकर चले गये गारू : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चातम में जिरवापानी नदी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगे दो जीसीबी एवं दो ट्रैक्टर में भाकपा […]

एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था पुल का निर्माण
मजदूरों को काम बंद करने की चेतावनी देकर चले गये
गारू : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत चातम में जिरवापानी नदी पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से हो रहे पुल निर्माण कार्य में लगे दो जीसीबी एवं दो ट्रैक्टर में भाकपा माओवादी के सशस्त्र दस्ते ने आग लगा दी. इससे वाहन पूरी तरह से खाक हो गये. इस घटना को मंगलवार की शाम करीब सवा चार बजे माओवादियों ने अंजाम दिया.
इस दौरान माओवादियों ने काम कर रहे लोगों को काम बंद करने की चेतावनी दी. गारू प्रखंड से सटे बरवाडीह अंतर्गत छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुकु चातम गांव में गणेशपुर अमवाटीकर मार्ग में जिरवापानी नदी पर पुल निर्माण कार्य चल रहा था. निर्माण कार्य में दोनो जेसीबी एव दो ट्रैक्टर लगे हुए थे.
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शाम करीब सवा चार बजे करीब सौ की संख्या में जंगल की ओर से माओवादियों का सशस्त्र दस्ता पुल निर्माण स्थल पहुंचा एवं जेसीबी के लिए रखा हुए डीजल से चारों वाहनों में आग लगा दी. पुल निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से एनपीसीसी के तहत किया जा रहा है. ग्रामीण ने बताया कि पुल का निर्माण लातेहार के संवेदक टनू सिंह द्वारा कराया जा रहा है. जेसीबी लातेहार के उमेश सिंह एवं चंदवा के त्रिवेणी साव का बताया जा रहा है. ट्रैक्टर गारू के रविकांत सिंह व संवेदक टनू सिंह का था.
माओवादियों ने काम कर रहे लोगों को काम बंद करने की चेतावनी देकर चलते बने.घटना स्थल गारू प्रखंड मुख्यालय से आठ किमी एवं छिपादोहर थाना मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर है. माओवादियों द्वारा इस क्षेत्र में काफी लंबे अरसे के बाद ऐसी घटना को अंजाम दिया है.
इससे सड़क, पुल निर्माण कार्य में लगे संवेदकों में दहशत है. पुल का निर्माण कार्य एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था. पुलिस ने मामला की पुष्टि की है. लातेहार एसपी धनंजय सिंह ने कहा कि पुलिस ऑपरेशन से घबराकर कर दहशत फैलाने के लिए माओवादियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा