भवनाथपुर के तीन पंचायत को कांडी में शामिल करने पर हर्ष

हरिहरपुर पंचायत के रपुरा, लुका, महुआधाम के ग्रामीणें ने विरोध जताया गढ़वा/हरिहरपुर : जिले के भवनाथपुर प्रखंड से तीन पंचायतों को काट कर कांडी प्रखंड में शामिल किये जाने की चिर-प्रतिक्षित मांग पूरी होने के बाद स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई दी है़ […]

हरिहरपुर पंचायत के रपुरा, लुका, महुआधाम के ग्रामीणें ने विरोध जताया
गढ़वा/हरिहरपुर : जिले के भवनाथपुर प्रखंड से तीन पंचायतों को काट कर कांडी प्रखंड में शामिल किये जाने की चिर-प्रतिक्षित मांग पूरी होने के बाद स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को क्षेत्र की जनता की ओर से बधाई दी है़ श्री शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें इस मामले पर आश्वस्त किया था, उसे उन्होंने पूरा किया है़ विदित हो कि सोमवार की रात कैबिनेट द्वारा भवनाथपुर प्रखंड के हरिहरपुर,डुमरसोता व मझिगांवा पंचायत को कांडी प्रखंड में शामिल करने का निर्णय लिया है़
श्री शाही ने कहा कि डुमरसोता और मझिगांवा के लोगों को
प्रखंड कार्यालय जाने के लिये काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था़ दोनों पंचायत कांडी प्रखंड मुख्यालय से काफी नजदीक है, जबकि
हरिहरपुर पंचायत भी कांडी से नजदीक पड़ेगा़ यद्यपि हरिहरपुर प्रस्तावित
प्रखंड था,लेकिन नये नियम के अनुसार कम से कम 15 पंचायतों को होना आवश्यक है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा