गढ़वा अनुमंडलीय परिसर में ठंड से वृद्धा की मौत

गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल परिसर में सोमवार को ठंड से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी़ वृद्ध महिला समदेइया देवी (95) मेराल प्रखंड के संग्रहे गांव की रहनेवाली थी, जो भिक्षाटन कर अपना गुजर बसर करती थी़ बताया गया कि वह भिक्षाटन करने के दौरान अनुमंडल परिसर में बैठी हुई थी, इसी दौरान ठंड […]

गढ़वा : गढ़वा अनुमंडल परिसर में सोमवार को ठंड से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी़ वृद्ध महिला समदेइया देवी (95) मेराल प्रखंड के संग्रहे गांव की रहनेवाली थी, जो भिक्षाटन कर अपना गुजर बसर करती थी़ बताया गया कि वह भिक्षाटन करने के दौरान अनुमंडल परिसर में बैठी हुई थी, इसी दौरान ठंड से कांपते हुए उसकी मौत हो गयी़ उसकी मौत के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गये और प्रशासन के प्रति नाराजगी जतायी़ इसकी सूचना मिलते ही कार्यपालक दंडाधिकारी वीरेंद्र किंडो
वहां पहुंचे और महिला के भतीजे सुरेश बिंद को सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया़ उन्होंने तत्काल मृतिका के लिए कफन आदि सामग्री की व्यवस्था की़ मृतिका का भतीजे सुरेश बिंद ने बताया कि उसकी फुआ की मौत ठंड लगने से हुई है़ गरीब होने के कारण वह भिक्षाटन कर किसी तरह से अपना जीवन यापन कर रही थी़ कार्यपालक दंडाधिकारी वीरेंद्र किंडो के आश्वासन के पश्चात वृद्धा का शव वहां से ले जाकर दाह संस्कार कराया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा