अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण

मेराल : प्रखंड बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद चौबे की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में की गयी़ इसमें उत्पाद विभाग, खनन विभाग व वन विभाग के किसी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में एनएच-75 के […]

मेराल : प्रखंड बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद चौबे की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में की गयी़ इसमें उत्पाद विभाग, खनन विभाग व वन विभाग के किसी प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में एनएच-75 के 500 मीटर अगल-बगल के दुकानों, लाइन होटलों आदि में शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया़ शराब बिक्री करते पाये जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी़ बैठक में कहा गया कि दुलदुलवा, बाना पतरिया, खोरीडीह सहित कई गांवों में उत्पाद विभाग के संरक्षण में धड़ल्ले से अवैध शराब की चुलाई की जा रही है़
इसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी़ इसी तरह बैठक में जविप्र, फसल बीमा योजना आदि पर भी चर्चा की गयी़ सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 के फसल बीमा के प्रीमियम का भुगतान कराने की बात कही गयी़ इस अवसर पर बीडीओ प्रदीप कुमार शुक्ला, थाना प्रभारी करूणाशंकर दुबे, बीसीओ अजय कुमार शुक्ला, एमओ वकील मरांडी, जीपीएस पंकज तिवारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रशांत मिश्रा, बीइइओ जयशंकर राम, सीडीपीओ अर्चना सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि हरेंद्र दुबे, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक सिन्हा, पशुपालन पदाधिकारी प्रमोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा