सड़क सुरक्षा को लेकर निकली जागरूकता रैली
डंडई : मुख्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता को ले कर प्रशासन की ओर से रैली निकाली गयी. रैली में होली फेथ तथा अब्दुल अजीज मुश्नी बीबी मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने भाग लिया. रैली की शुरुआत पुरानी बाजार से शुरू कर अांबेडर चौक, मुख्य बाजार, भारत पेट्रोल पंप रोड होते हुए लवाही मोड़ से देवी धाम पहुंचा. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हेलमेट लगाना जरूरी है, सेफ्टी बेल्ट लगाना जरूरी है. रैली को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि आज सड़क दुर्घटना अधिकांश असावधानी के कारण व यातायात के नियमों को नजर अंदाज कर देने से काफी बढ़ता जा रहा है. यदि एक-एक लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे, तो दुर्घटना नहीं के बराबर होगा और आपका कीमती जीवन आपके परिवार के लिए सुरक्षित रहेगा.
प्रशासन की ओर से आपके सुखमय जीवन के लिए हर संभव प्रयास सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली के माध्यम से किया जा रहा है.आप सभी के सहयोग की जरूरत है. मौके पर होली फेथ स्कूल के निदेशक सुमंत लाल जी, विवेक कुमार, गुंजा कुमारी, सुमन कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, पानपति कुमारी, आशा कुमारी, सुरेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश कुमार सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे. इसके बाद इधर पाराडाइज स्कूल के परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर क्विज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों से सवाल भी पूछे गये. विजयी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
