दूसरे गांव में पंचायत भवन बनने से रोष

हरिहरपुर पंचायत के लिए स्वीकृत पंचायत भवन डगर में बनाये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश गढ़वा : हरिहरपुर पंचायत का पंचायत भवन का निर्माण डगर गांव में कराये पर हरिहरपुर पंचायत के लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ इस मामले को लेकर ग्रामीणें ने स्थानीय दुर्गा मंदिर के परिसर में एक बैठक की़ बैठक में उपस्थित […]

हरिहरपुर पंचायत के लिए स्वीकृत पंचायत भवन डगर में बनाये जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

गढ़वा : हरिहरपुर पंचायत का पंचायत भवन का निर्माण डगर गांव में कराये पर हरिहरपुर पंचायत के लोगों में आक्रोश व्याप्त है़ इस मामले को लेकर ग्रामीणें ने स्थानीय दुर्गा मंदिर के परिसर में एक बैठक की़ बैठक में उपस्थित ग्रामीणें ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हरिहरपुर का पंचायत भवन हरिहरपुर में ही बनाया जाये. यदि उनकी दूसरे गांव में हुआ, तो वे सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे़

बैठक में ग्रामीणों ने मुखिया पर मनमानी तरीके से बिना ग्रामसभा कराये हरिहरपुर का पंचायत भवन डगर गांव में बनवाया जा रहा है़, जबकि राजस्व गांव हरिहरपुर के नाम से पंचायत नामित है़

इसके लिए हरिहरपुर में भूमि भी उपलब्ध है़ आक्रोशित ग्रामीरणें ने एसडीओ, बीडीओ व सीओ से गुहार लगाते हुए स्वीकृत स्थान पर ही पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग की है़ ग्रामीणें ने कहा कि उनकी मांगे नहीं मानी गयी, तो सोमवार से सड़क जाम व अनशन किया जायेगा़ इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ राजेश कुमार साह ने बताया कि स्थल निरीक्षण का जांच प्रतिवेदन उपविकास आयुक्त गढ़वा को भेजा जायेगा तथा उनके द्वारा जो निर्देश मिलेगा, उसी पर कार्रवाई की जायेगी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त

नयी बिजली दरों को अविलंब वापस ले सरकार: भाजपा