टीपीसी-टू के दो नक्सली गिरफ्तार

रमकंडा एवं चैनपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे बियाहीटांड़ मोड़ के पास से पकड़े गये दोनो नक्सली गढ़वा : गढ़वा पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम ने रमकंडा थाना के जंगल से टीपीसी-टू के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार नक्सलियों में पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौपलिया गांव निवासी शिवकुमार कोरवा एवं […]

रमकंडा एवं चैनपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे बियाहीटांड़ मोड़ के पास से पकड़े गये दोनो नक्सली
गढ़वा : गढ़वा पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम ने रमकंडा थाना के जंगल से टीपीसी-टू के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार नक्सलियों में पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौपलिया गांव निवासी शिवकुमार कोरवा एवं चैनपुर के सगरदेनवा गांव निवासी मुखदेव चौधरी शामिल है़ं
उनके पास से नक्सली कमांडर का नेम प्लेट लगा पांच सेट-वर्दी, दो मोबाइल, टीपीसी-टू का 30 परचा एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. दोनों नक्सलियों को रमकंडा एवं चैनपुर थाना क्षेत्र की सीमा से लगे बियाहीटांड़ मोड़ के पास से पकड़ा गया है़
बुधवार को पत्रकार वार्ता में एएसपी अभियान सदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि टीपीसी-टू के नक्सलियों को सामान आपूर्ति करनेवाले दो लोग उक्त स्थल पर देखे गये हैं, इस पर छापामारी में दोनों को गिरफ्तार किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त