प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने सीएम का पुतला फूंका

गढ़वा : प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया़ इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में राज्यस्तर पर एकरूपता लायी जाये ताकि इस राज्य में निवास करनेवाले अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके़ मौके पर अतुल दूबे, आशीष दूबे, […]

गढ़वा : प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय रंका मोड़ पर मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया़ इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में राज्यस्तर पर एकरूपता लायी जाये ताकि इस राज्य में निवास करनेवाले अभ्यर्थियों को लाभ मिल सके़ मौके पर अतुल दूबे, आशीष दूबे, आशीष वैद्य, अनुज सिंह, बाबूलाल दूबे, अनिमेष चौबे, विकास मेहता, अमित महतो, विकास पाइक, उमेश चंद्रवंशी, जननायक पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम ऋषि, शशंक चौबे, अंकित दूबे, नवनीत उपाध्याय, प्रवीण दूबे, नवलेश धर दूबे, राजीव रंजन तिवारी,
विवेक सिंह, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित थे़
विद्यार्थी परिषद ने सीएम का पुतला फूंका: धीरज दूबे : प्रशिक्षित बेरोजगार संघ द्वारा हाइस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में सीएम रघुवर दास का पुतला दहन किया गया. झारखंड छात्र मोरचा के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी धीरज दूबे ने एक बयान जारी कर बेरोजगार संघ के बैनर तले विद्यार्थी परिषद के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का आरोप लगाया. श्री दूबे ने कहा कि परिषद के लोगों द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना कई राज खोलता है़
उन्होंने कहा कि भाजपा को पालनेवाला छात्र संगठन राज्य में दो टुकड़े किये जाने पर चुप्पी साधे हुए है़ं बिना बैनर एवं संगठन के नाम का प्रयोग किये बिना इस तरह का कार्य कर सरकार से अच्छे तालुकात बनाये रखना चाहती है़ झारखंड छात्र मोरचा इस दिखावा व दोहरी नीति की निंदा करती है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त