अंधेरे में ही रात बिताते हैं 265 बच्चे

विद्यालय में हिंदी, अंगरेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर शिक्षक नहीं रंका : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को रंका स्थित कुदरूम अनुसूचित जनजाति आवासीय उवि का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी़ उपायुक्त ने कहा कि यहां सिर्फ कल्याण विभाग का भवन है पढ़ाई […]

विद्यालय में हिंदी, अंगरेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर शिक्षक नहीं
रंका : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को रंका स्थित कुदरूम अनुसूचित जनजाति आवासीय उवि का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी़ उपायुक्त ने कहा कि यहां सिर्फ कल्याण विभाग का भवन है पढ़ाई नहीं करायी जाती है़
निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विद्यालय में मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन नहीं दिये जाने की शिकायत की़ बच्चों ने कहा कि उन्हें सुबह नाश्ते में मात्र चूड़ा व गुड़ तथा सुबह 10 बजे और रात में दाल-भात व सब्जी दी जाती है़
जबकि मेन्यू के अनुसार अंडा, फल व मीट आदि देना है़ इसी तरह विद्यालय में हिंदी, अंगरेजी, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई में परेशानी होने की बात बच्चों ने उपायुक्त को बतायी़ इसी तरह से बिजली, पानी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की गयी़ बच्चों ने कहा कि आवासीय विद्यालय के 265 बच्चे रात को अंधेरे में रहने को विवश है़ं
उपायुक्त ने 16 जनवरी तक विद्यालय कमेटी की बैठक कर व्यवस्था को सुधारने के निर्देश प्राचार्य विजय भगत को दिये़ उपायुक्त ने चेतावनी दी कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो प्राचार्य पर कार्रवाई की जायेगी़ उपायुक्त ने नये भवन की स्वीकृति देने एवं शिक्षक की व्यवस्था जल्द कराने का अाश्वासन दिया़ निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने शौचालय, किचेन शेड, छात्रावास आदि की भी जांच की़ इस अवसर पर एसडीओ जावेद अनवर इदरीसी, डीडब्लओ रविचंद्र मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त