गांव को कुपोषण मुक्त करने में सहयोग करें सहिया

रंका : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के साथ बैठक की़ इस दौरान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, बंध्याकरण आदि कार्यों की समीक्षा की़ इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सहिया इतनी मेहनत करें कि महीने में कम से कम पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सके़ं […]

रंका : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के साथ बैठक की़ इस दौरान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, बंध्याकरण आदि कार्यों की समीक्षा की़
इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सहिया इतनी मेहनत करें कि महीने में कम से कम पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सके़ं उन्होंने कहा कि गांव में एक भी कुपोषित बच्चा नहीं रहना चाहिए़ कुपोषण मुक्त गांव की सहिया को सम्मानित किया जायेगा़ इसी तरह उन्होंने सभी सहिया को 25 जनवरी तक अपने-अपने घर में शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कर लेने के निर्देश दिये़ इस दौरान सहिया ने स्वास्थ्य उपकेंद्र मेंचिकित्सक के नहीं रहने का आरोप लगाया़ इस मौके पर सिविल सर्जन टी हेंब्रम, डीपीएम आशुतोष मिश्रा, डॉ रामाशीष चौधरी, डॉ कुलदेव चौधरी आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त