भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में कर रही काम

नगरऊंटारी : भाकपा के तत्वावधान में बुधवार को छह सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया गया. इस मौके पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी के नाम लिखे आवेदन पत्र थाना प्रभारी को सौंपा. राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सूर्यपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार […]

नगरऊंटारी : भाकपा के तत्वावधान में बुधवार को छह सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल कार्यालय का घेराव किया गया. इस मौके पर पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी के नाम लिखे आवेदन पत्र थाना प्रभारी को सौंपा. राष्ट्रीय परिषद के सदस्य सूर्यपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन कर
सरकार आदिवासियों की भूमि छीनना चाहती है.
उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में संघर्ष करने का आह्वान किया. जिला सचिव राजकुमार राम ने कहा कि नगरऊंटारी में नगर पंचायत का चुनाव नहीं कराया गया, जनता को कोई सुविधा नहीं दी गयी, फिर भी होल्डिंग टैक्स की बात की जा रही है.
आदिवासियों की भूमि लूटी जा रही है, इसकी चिंता सरकार को नहीं है. सभा को रामेश्वर प्रसाद अकेला, रामनाथ उरांव, देवी दयाल, पलामू जिलाध्यक्ष रुचिर तिवारी, राजकुमार महतो, नौरंगी पाल ने भी संबोधित किया. छह सूत्री मांग में सर्वे खतियान को निरस्त कर रजिस्टर टू से ऑनलाइन इंट्री कर राजस्व रसीद काटने, सीएनटी एक्ट 1908 को कड़ाई से लागू कराने, नगरऊंटारी नगर पंचायत के चुनाव होने तक होल्डिंग टैक्स रोक लगाने, किसानों से सीधे धान की खरीद, हुलहुलाखूर्द ग्राम में 14वें
वित्त से लगाये गये चापानल व शौचालय निर्माण की जांच कराने आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त