मान्यता नहीं, तो निजी विद्यालय बंद

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने प्राथमिक व मध्य विद्यालय में संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने वैसे निजी विद्यालय जिन्होंने अभी तक मान्यता नहीं ली है और नियमानुकूल विद्यालय का संचालन नहीं किये हैं, उसे तत्काल बंद करने की चेतावनी दी गयी़ […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने प्राथमिक व मध्य विद्यालय में संचालित योजनाओं की समीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने वैसे निजी विद्यालय जिन्होंने अभी तक मान्यता नहीं ली है और नियमानुकूल विद्यालय का संचालन नहीं किये हैं, उसे तत्काल बंद करने की चेतावनी दी गयी़ इसको लेकर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार को निर्देश दिया कि वे इसके लिए एक कमेटी गठित करें और विद्यालयों की जांच कर उसे बंद कराये़ं
बैठक में अभिभावकों की ओर से प्राप्त शिकायत के आलोक में गढ़वा शहर स्थित संत पॉल एकेडमी विद्यालय को चेतावनी दी गयी कि वह कैशलेस लेनदेन शुरू करें अन्यथा जिला प्रशासन की ओर से उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी़ संत पॉल एकेडमी के खिलाफ जिला शिक्षा अधीक्षक को अभिभावकों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी कि वहां नकद फी देने के लिए बाध्य किया जा रहा है़ चेक या अन्य माध्यमों से लेने से इनकार किया जा रहा है़ अभिभावकों पर इसके लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से दबाव बनाया जा रहा है़ बैठक में उपायुक्त ने सभी निजी विद्यालयों में कैशलेस फी लेनदेन करने के लिए डीएसइ को निर्देशित किया़
पोशाक की सिलाई स्थानीय दर्जी से करायें : विद्यालय को प्राप्त राशि के अनुसार खर्च किये जाने की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवंटन के अनुरूप विद्यालय प्रबंधन 26 जनवरी के पूर्व पोशाक, बेंच-डेस्क, विद्युतीकरण, विद्यालय मरम्मति आदि का कार्य पूरा करें और इसका प्रतिवेदन जमा कर दे़ं अभी तक 1510 विद्यालयों में से 279 में विद्युतिकरण का कार्य हो सका है, जबकि 385 विद्यालयों में बेंच-डेस्क की खरीद की जा सकी है़ उपायुक्त ने इन सभी कार्यों में स्थानीय कारिगरों को शामिल करने के निर्देश दिये गये़
उपायुक्त ने कहा कि पोशाक की सिलाई स्थानीय दर्जी से करायी जाये तथा बेंच-डेस्क का निर्माण भी स्थानीय बढ़ई से कराया जाये़ इस मौके पर उपायुक्त ने क्षिजित बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिये़ इसके लिए पोषक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम व जनसंपर्क अभियान चलाने को कहा गया़ बैठक में विद्यालय में बनाये गये शौचालय को क्रियाशील करने के निर्देश दिये गये़ इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त