आरके पब्लिक स्कूल की टीम फाइनल में पहुंची

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइल मैच में नवोदय विद्यालय को हराया गढ़वा : 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने नवोदय विद्यालय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया़ मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते […]

17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइल मैच में नवोदय विद्यालय को हराया
गढ़वा : 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल जूनियर वर्ग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में मंगलवार को आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने नवोदय विद्यालय को हराकर फाइनल में प्रवेश किया़
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके पब्लिक स्कूल की टीम के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान 106 रन बनाया़ इसमें आतिफ जोया ने शानदार 53 व सारिक ने 35 रन का योगदान दिया़ नवोदय की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंगीनेश ने दो एवं अंशु ने एक विकेट लिया़ जवाबी पारी खेलने उतरी नवोदय विद्यालय की टीम 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी़
आरके पब्लिक की ओर से गेंदबाजी करते हुए सारिक ने चार विकेट लिये़ आरके पब्लिक के आतिफ जोया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया़ आरके पब्लिक स्कूल जूनियर वर्ग की टीम फाइनल में पहुंच गयी़ इस अवसर पर अतिथि के रूप में कुमार चंद्रभूषण, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, आनंद सिन्हा,सचितानंद धर दूबे, दिलीप कुमार पाठक,प्रिंस सोनी का नाम शामिल है़ अंपायर की भूमिका मोहित व कमलेश ने,स्कोरर की राजकुमार ने एवं उदघोषक के मनोज तिवारी ने निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त