नवपदस्थापित राजस्वकर्मी को मिला प्रभार

अंचल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने की समीक्षा बैठक गढ़वा. अंचल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने मंगलवार को गढ़वा अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों व अंचल निरीक्षक के साथ बैठक की़ बैठक में नये योगदान देनेवाले राजस्व कर्मचारियों के बीच हल्का का प्रभार दिया गया़ इसमें राजस्व कर्मचारी नथूनी राम को हल्का नंबर एक, नौ एवं 10, […]

अंचल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने की समीक्षा बैठक
गढ़वा. अंचल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने मंगलवार को गढ़वा अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों व अंचल निरीक्षक के साथ बैठक की़ बैठक में नये योगदान देनेवाले राजस्व कर्मचारियों के बीच हल्का का प्रभार दिया गया़ इसमें राजस्व कर्मचारी नथूनी राम को हल्का नंबर एक, नौ एवं 10, चंद्रकांत राय को हल्का नंबर तीन एवं चार, अरुण कुमार को पांच व छह तथा राजेंद्र यादव को हल्का नंबर सात, आठ व दो का प्रभार दिया गया़ बैठक के दौरान सभी ने अपने-अपने हल्का का प्रभार ग्रहण भी कर लिया़ बैठक में ऑन लाइन भूमि सुधार से संबंधित प्राप्त आवेदनों को सत्यापित कर 16 जनवरी तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये़
सीओ श्री कामती ने कहा कि इसके बाद राज्य की ओर से प्राप्त निर्देश के पश्चात सबों की ऑन लाइन इंट्री शुरू की जायेगी़ सुखाड़ राहत की राशि से वंचित व छूटे लोगों को जोड़ने के निर्देश दिये गये़ उन्होंने कहा कि इसमें सुधार कर राशि लाभुक के खाते में भेजने को कहा गया़ इसी तरह धान निबंधन से संबंधित लंबित मामले को पूरा करने के निर्देश दिये गये़ इसके अलावा अतिक्रमण हटाने से संबंधित आवेदन के आलोक में कारवाई करने पर चर्चा की गयी़ इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा अंचल निरीक्षक संतोष शुक्ला भी उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त