नगर परिषद क्षेत्र में विकास की गति तेज : पिंकी केसरी

वार्ड नंबर आठ में 5.70 लाख की लागत से बननेवाली ग्रेड वन सड़क का शिलान्यास गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में मंगलवार को ग्रेड वन सड़क का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व वार्ड सदस्य सत्यवती देवी ने नारियल फोड़ कर किया़ उक्त सड़क 5.70 लाख की […]

वार्ड नंबर आठ में 5.70 लाख की लागत से बननेवाली ग्रेड वन सड़क का शिलान्यास
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में मंगलवार को ग्रेड वन सड़क का शिलान्यास नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय व वार्ड सदस्य सत्यवती देवी ने नारियल फोड़ कर किया़ उक्त सड़क 5.70 लाख की लागत से बनाया जा रहा है़ इस अवसर पर पिंकी केसरी ने बताया कि बांध पर पीपल के पेड़ से लेकर नप सीमा तक व राकेश तिवारी के घर से राजीव पांडेय के घर तक ग्रेड वन सड़क का शिलान्यास किया गया है़ उन्होंने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास की गति को तेज करना है़
इसी के तहत विभिन्न योजनाओं के कार्यो में तेजी आयी है़ वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने कहा कि यह सड़क में बरसात के दिनों में तालाब का शक्ल अख्तियार कर लेता था, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था़ चुनाव के वक्त उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के साथ उक्त सड़क को बनवाने का वायदा किया था, जिसे आज पूरा किया गया है़ इसके लिए वे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देती है़ इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, वार्ड छह के पार्षद अमरदीप बैठा, 18 के महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, चार के संजय ठाकुर, अरुण कुमार चौबे, पृथ्वी सिंह, राकेश तिवारी, करुणानिधि तिवारी, दयानंद चौबे, शैलेश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त