कैशलेस लेनदेन समय की मांग

धुरकी. वनांचल ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र गढ़वा द्वारा धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत के पनघटवा गांव में सोमवार को वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैंक के परामर्शदात्री अरुण कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को कैशलेस के विषय में विस्तार से जानकारी दी. श्री सिन्हा ने कैशलेस लेनदेन […]

धुरकी. वनांचल ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र गढ़वा द्वारा धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी पंचायत के पनघटवा गांव में सोमवार को वित्तीय साक्षरता सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बैंक के परामर्शदात्री अरुण कुमार सिन्हा ने ग्रामीणों को कैशलेस के विषय में विस्तार से जानकारी दी. श्री सिन्हा ने कैशलेस लेनदेन से होनेवाले लाभ के विषय में भी ग्रामीणों को बताया. उन्होंने कहा कि कैशलेस लेनदेन से कई समस्याओं को समाधान हो जायेगा. इससे अंतत: ग्राहकों को फायदा होगा. कैशलेस कारोबार आज समय की मांग है. शिविर में श्री सिन्हा ने लोगों को मोबाइल से करने के लिए भुगतान की जानकारी दी.
इस अवसर पर बैंक अधिकारी शिवाजी श्रीवास्तव व एनबी शुक्ला ने ग्रामीणों को बचत के संबंध में जानकारी दी. शाखा प्रबंधक रामलखन राम ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में जानकारी दी. शाखा प्रबंधक ने किसानों को अपने केसीसी खाते में लेनदेन कर इसका शत-प्रतिशत लाभ लेने की आवश्यकता बतायी. इस मौके पर विभिन्न गांवों के काफी संख्या में किसान व अन्य खाताधारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त