70 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण

नगरऊंटारी. प्रखंड के सलसलादी ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 70 छात्र-छात्राअों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. पोशाक का वितरण प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान, जिप प्रतिनिधि रामरेखा पासवान, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, नवजवान संघर्ष मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे, उप मुखिया रेणु देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर […]

नगरऊंटारी. प्रखंड के सलसलादी ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत 70 छात्र-छात्राअों के बीच पोशाक का वितरण किया गया. पोशाक का वितरण प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान, जिप प्रतिनिधि रामरेखा पासवान, विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी, नवजवान संघर्ष मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौबे, उप मुखिया रेणु देवी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख रवींद्र कुमार पासवान ने कहा कि सरकार बच्चों को नि:शुल्क पोशाक, किताब व मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा रही है, ताकि गरीब बच्चे भी पढ़ सकें.
उन्होंने बच्चों से मन लगा कर पढ़ने तथा प्रतिदिन निर्धारित समय से विद्यालय आने को कहा. जिप प्रतिनिधि रामरेखा पासवान ने उपस्थित अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को प्रत्येक दिन विद्यालय भेजने की अपील की. विधायक प्रतिनिधि भरदुल चंद्रवंशी ने कहा कि एक तरह के पोशाक के बच्चों में समानता दिखती है.
उन्होंने पोशाक को साफ-सुथरा रखने व पोशाक पहन कर विद्यालय आने को कहा. मोरचा के अनुमंडल अध्यक्ष शैलेश चौैबे व उप मुखिया रेणु देवी ने भी बच्चों से प्रतिदिन विद्यालय आने की अपील की. जिप प्रतिनिधि रामरेखा पासवान ने छह गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक बबीता सिंह, ज्ञान प्रकाश, एसएमसी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सीआरपी संजय कुमार सिंह, अशोक सिंह, प्रशांत सिंह, बालगोविंद महतो, बेचन ठाकुर, विश्वनाथ ठाकुर, सुकठ राम, लखन ठाकुर, जीरवा देवी, वीणा देवी सहित अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त