भूमि का नये सिरे से सर्वे कराने की मांग

गढ़वा : समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गढ़वा जिले में किये गये वर्तमान सर्वे को निरस्त कर नये सिरे से सर्वे कराने की मांग की है. इस संबंध में सपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को आवेदन दिया है. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ यादव, प्रदेश सचिव आसिफ सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष उमाकांत पाल, […]

गढ़वा : समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गढ़वा जिले में किये गये वर्तमान सर्वे को निरस्त कर नये सिरे से सर्वे कराने की मांग की है. इस संबंध में सपा नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को आवेदन दिया है.
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केदारनाथ यादव, प्रदेश सचिव आसिफ सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष उमाकांत पाल, मुन्ना पांडेय, विकास चौबे एवं प्रमिला विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दिये आवेदन में कहा है कि गढ़वा जिले में करीब 35 साल बाद खतियान वितरित किया गया. इस बीच 35 साल में लाखों भूमि की खरीद-बिक्री की जा चुकी है और क्रेता के नाम से नामांतरण भी किया जा चुका है. जबकि सर्वे के बाद बिक्री की गयी भूमि का खातियान बिक्री करनेवाले व्यक्ति के नाम से मिल गया है और सरकारी नीति के अनुसार उसी खतियान के आधार पर डिमांड ऑन लाइन किया गया है.
ऐसे में बिक्री की गयी भूमि का दुबारा बिक्री होने की संभावना है. जबकि संयुक्त बिहार-झारखंड के दौरान कराये गये सर्वे की मान्यता बिहार सरकार देने से इनकार कर रही है. ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार द्वारा आनन-फानन में इस सर्वे के खतियान को ऑन लाइन कर इसके आधार पर डिमांड ऑनलाइन करना न्यायोचित नहीं है. नेताओं ने राज्यपाल से बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी हाल सर्वे को निरस्त करने एवं हाल सर्वे को रद्द कर रजिस्टर टू को ऑन लाइन करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त