नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना के भवरिया गांव की कक्षा छह की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज […]

प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा
भवनाथपुर. भवनाथपुर थाना के भवरिया गांव की कक्षा छह की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में भवनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गढ़वा भेज दिया है.
आवेदन में पीड़िता के पिता ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने व उसका अपहरण कर हत्या का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन के मुताबिक भंवरिया गांव का ही अवधेश विश्वकर्मा का पुत्र प्रवेश विश्वकर्मा पर पिछले एक साल से नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था. लेकिन वह उसकी चाल समझ नहीं सकी और लगातार पत्र लिखकर झूठा प्रेम जाल में उसे फंसा लिया. पिछले एक जनवरी को भी प्रवेश ने पीड़िता को रात में फोन कर एकांत में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इसी बीच उसके घरवाले वहां पहुंच कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिये.
इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने प्रवेश के माता-पिता से बात कर उसे अपना बहू बनाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन प्रवेश के माता-पिता ने इसे मानने से इनकार कर दिया और अपने बेटे को वहां से भगा दिया. इसके बाद बीते रात प्रवेश का मामा अरसली निवासी हरि पवन विश्वकर्मा, चाचा रमेश विश्वकर्मा व गणेश विश्वकर्मा उसके घर पहुंचकर पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपहरण करने का प्रयास किया. लेकिन उसके द्वारा शोर गुल किये जाने के कारण वे लोग भाग गये. इसके बाद उसने इसकी सूचना भवनाथपुर थाने को दी है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त