डीसी ने चिकित्सकों की कमी पर लिखा पत्र

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा में पशु चिकित्सकों की कमी को लेकर सरकार को पत्र लिखा है़ डॉ अरोड़ा ने पशुपालन विभाग के निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा जिले में पशु चिकित्सकों की कमी की वजह से पशुओं के इलाज में काफी परेशानी हो रही है़ यह पत्र […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने गढ़वा में पशु चिकित्सकों की कमी को लेकर सरकार को पत्र लिखा है़ डॉ अरोड़ा ने पशुपालन विभाग के निदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि गढ़वा जिले में पशु चिकित्सकों की कमी की वजह से पशुओं के इलाज में काफी परेशानी हो रही है़ यह पत्र उन्होंने नगरऊंटारी के चितविश्राम गांव में हुए कई पशुओं की मौत के बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रयाग रविदास द्वारा दिये गये जवाब के आलोक में लिखा है़
जिला पशुपालन पदाधिकारी ने उपायुक्त द्वारा पूछे गये स्पष्टीकरण में कहा था कि पशु चिकित्सकों की कमी की वजह से पशुओं के इलाज में समस्या आ रही है़ इधर उपायुक्त ने केतार प्रखंड में एक पशु चिकित्सा पदाधिकारी का पद सृजित करने को लेकर भी निदेशक को पत्र लिखा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त