आरके पब्लिक स्कूल की टीम सेमीफाइनल में

गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को आरके पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया़ इसमें आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने केंद्रीय विद्यालय को 62 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचा़ […]

गढ़वा : स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि के मैदान में आयोजित 17वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग का क्वार्टर फाइनल मैच रविवार को आरके पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया़
इसमें आरके पब्लिक स्कूल की टीम ने केंद्रीय विद्यालय को 62 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंचा़ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके पब्लिक स्कूल की टीम द्वारा 18 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाये़ इसमें आकिब ने 41 एवं मोहित ने 32 रन का योगदान दिया़ केंद्रीय विद्यालय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य व नीतिश ने दो-दो विकेट लिये़ जवाबी पारी खेलने उतरी केंद्रीय विद्यालय की टीम 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी़ टीम की ओर से अरबाज ने सर्वाधिक 27 रन का योगदान दिया़ आरके पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदित्या व मोहित ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किये़ मोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथियों ने दिया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में विजय शंकर गुप्ता, मुजीबुद्दीन खान, सचितानंद धर दुबे, धर्मेंद्र सिंह, आनंद सिन्हा, धनंजय सिंह, प्रिंस सोनी, राहुल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़ मैच में मोहित व सिकंदर ने अंपायर, विपुल ने स्कोरर तथा मनोज तिवारी ने कमेंटेटर की भूमिका निभायी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त