अगले चुनाव में हवा हो जायेगी भाजपा

रमकंडा : राजद रमकंडा प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम स्थानीय बघमरिया आवासीय विद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित किया गया़ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह उपस्थित थे़ इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये साल में उन्हें […]

रमकंडा : राजद रमकंडा प्रखंड का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम स्थानीय बघमरिया आवासीय विद्यालय परिसर में रविवार को आयोजित किया गया़ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह उपस्थित थे़ इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नये साल में उन्हें कार्यकर्ताओं व आम ग्रामीणों से रू-ब-रू होना है़ उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है़
भाजपा सरकार ने देशवासियों को फुटबॉल बनाकर रख दिया है़ नोटबंदी में आरबीआइ ने अबतक 62 बार नियम बदलकर आम आदमी की जिंदगी को बदतर कर दिया है़ इस नियम के कारण गरीबों की बेटी की शादी नहीं हो पा रही है़ नो टबंदी के 50 दिन के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ़ उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 में जिस तरह देश में आपातकाल लगाने के कारण इंदिरा गांधी की कुर्सी हवा में चली गयी थी, उसी तरह भाजपा की कुर्सी भी इस नोटबंदी के कारण आगामी चुनाव में चली जायेगी़ उन्होंने रघुवर सरकार को निशाना बनाते हुये कहा कि सरकार ढोल बजाकर योजना बनाओ अभियान की शुरुआत की़ लेकिन अब वो योजनाएं स्वीकृत नहीं हो रही हैं. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रमकंडा प्रखंड की जनता पूरी तरह से राजद के साथ है़ यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में गिरिनाथ सिंह को रमकंडा से जीत मिली थी़ पंचायत चुनाव में भी अधिकांश पंचायतों में राजद के कार्यकर्ता ही जनप्रतिनिधि चुने गये हैं.
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रकाश कुजूर ने कहा कि गरीबों की लड़ाई राजद की लड़ सकती है़ राजद गरीब एवं किसानों की पार्टी है. राजद के शासनकाल में ही रमकंडा प्रखंड का विकास हुआ़ इस मौके पर कई अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किये़ कार्यक्रम में रक्शी निवासी जीतन यादव एवं प्यारे यादव भाजपा छोड़कर राजद में शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन सचिव राजकिशोर यादव ने किया़ इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मधेशिया, जिलाध्यक्ष जमीरूद्दीन अंसारी, जिप सदस्य गायत्री गुप्ता, शारदा सिन्हा, बसंती टोप्पो, शंभु चंद्रवंशी, सूर्यनारायण यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, सुरज सिंह सहित काफी लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त