अधिकार पाने के लिए एकजुट हों

नगरऊंटारी. बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर झारखंड प्रदेश अांगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के बैनर तले अनुमंडलीय सेविका-सहायिका की बैठक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की सेवा स्थायी करने, नियमावली बनाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताअों ने […]

नगरऊंटारी. बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर झारखंड प्रदेश अांगनबाड़ी वर्क्स यूनियन के बैनर तले अनुमंडलीय सेविका-सहायिका की बैठक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की सेवा स्थायी करने, नियमावली बनाने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताअों ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में, हमें अपना हक व अधिकार पाने के लिए एकजुट होना होगा. वक्ताअों ने कहा कि आज जो हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है, उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए यूनियन पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी. गढ़वा जिला में रंका अनुमंडल में नौ जनवरी को, मझिआंव परियोजना कार्यालय परिसर में 10 जनवरी को तथा गढ़वा अनुमंडल में 11 जनवरी को हस्ताक्षर अभियान पहुंच कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सौंपा जायेगा.
इस कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा, प्रदेश सचिव शबाना खातून, कोषाध्यक्ष सीता तिग्गा, सफाली प्यादा, आभा देवी, फुलकेरिया टोप्पो, कर्मी लकड़ा, रेहाना खातून, प्रदेश संयोजक रामचंद्र पासवान, गढ़वा जिला संयोजक इम्तेयाज खान, जिलाध्यक्ष मंजू चौधरी, शैलेंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, नगर ऊंटारी अनुमंडल अध्यक्ष कौशल्या देवी, भवनाथपुर परियोजना अध्यक्ष मीना चौरसिया सहित अन्य ने संबोधित किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

ओबरा के प्रभारी मुखिया के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्तावप्रतिनिधि, गढ़वाबरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव के उपमुखिया सह प्रभारी मुखिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इसको लेकर गढ़वा उपायुक्त व पंचायत सचिव को आवेदन दिया गया है. आवेदन में पंचायत के 13 में से नौ वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर है. आवेदन में प्रभारी मुखिया पर कार्यकारिणी की बैठक नहीं करने, बिना कोई निर्णय के मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन करने, जलमीनार लगाने के कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार को अपनाने व वार्ड सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने आदि का आरोप लगाया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत के 13 में से दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गयी है. जबकि शेष 11 में से नौ वार्ड सदस्य इस अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे हैं. आवेदन में वार्ड सदस्य शोभा कुमारी, बसंत देवी, लिलावती देवी, मुखलाल राम, सरिता देवी, पुनम देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, तहरीमा वीबी का नाम शामिल है.

अवैध खनन में संलिप्त चार ट्रैक्टर जब्त