मोबाइल लोक अदालत जागरूक करने का माध्यम: आरपी गुप्ता

भवनाथपुर में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन14जीडब्ल्यूपीएच8- मोबाइल लोक अदालत में बैठे न्यायिक पदाधिकारीप्रतिनिधि,भवनाथपुर(गढ़वा). गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें इंदिरा आवास, बीपीएल, भूमि विवाद से संबंधित 35 आवेदन प्राप्त हुए. सभी आवेदनों को दो दिनों के अंदर […]

भवनाथपुर में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन14जीडब्ल्यूपीएच8- मोबाइल लोक अदालत में बैठे न्यायिक पदाधिकारीप्रतिनिधि,भवनाथपुर(गढ़वा). गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें इंदिरा आवास, बीपीएल, भूमि विवाद से संबंधित 35 आवेदन प्राप्त हुए. सभी आवेदनों को दो दिनों के अंदर निष्पादित कर बीडीओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया है. वहीं चलंत चिकित्सा शिविर में 42 विभिन्न रोगियों की स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा दी गयी. इस अवसर पर उपस्थित जिला व सत्र न्यायाधीश(द्वितीय) आरपी गुप्ता ने कहा कि मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है. पूर्व में आम लोग न्यायालय में जाकर जानकारी प्राप्त करते थे. लेकिन अब अदालत ग्रामीणों के पास स्वयं पहुंच कर नि:शुल्क न्याय से संबंधित जानकारी दे रहा है. २

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >