जी...38 ऑपरेटरों ने दी दक्षता परीक्षा

14जीडब्ल्यूपीएच5-परीक्षा देते ऑपरेटरगढ़वा. समाहरणालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की दक्षता जांच हेतु टाइपिंग टेस्ट मंगलवार को लिया गया. इसमें हिंदी एवं अंगरेजी में निबंध लेखन की परीक्षा ली गयी. परीक्षा में शामिल कुल 38 ऑपरेटरों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. कंप्यूटर टाइपिंग की जांच एनआइसी कार्यालय में ली गयी. इसमें पांच-पांच […]

14जीडब्ल्यूपीएच5-परीक्षा देते ऑपरेटरगढ़वा. समाहरणालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की दक्षता जांच हेतु टाइपिंग टेस्ट मंगलवार को लिया गया. इसमें हिंदी एवं अंगरेजी में निबंध लेखन की परीक्षा ली गयी. परीक्षा में शामिल कुल 38 ऑपरेटरों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया. कंप्यूटर टाइपिंग की जांच एनआइसी कार्यालय में ली गयी. इसमें पांच-पांच मिनट का हिंदी व अंगरेजी टाइपिंग कंप्यूटर पर की गयी. टाइपिंग के पश्चात जिला पंचायती राज कार्यालय के सभागार में हिंदी व अंगरेजी निबंध की परीक्षा ली गयी. इस परीक्षा के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा निलम सोरेंग को प्रभारी बनाया गया था. उपायुक्त के आदेश पर ली गयी इस मूल्यांकन परीक्षा के पश्चात मेधा सूची तैयारी की जायेगी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के बारे में निर्णय लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >