2... काम नहीं कर रहे थे कई सीसीटीवी कैमरे

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने पिछले दिनों मंडल कारा में अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी कारा अधीक्षक से मांगी है. उपायुक्त के निर्देश के पश्चात जो जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, उसमें कहा गया है कि छह सीसीटीवी खराब होने के कारण घटना की पूरी फूटेज […]

गढ़वा. उपायुक्त डॉ मनीष रंजन ने पिछले दिनों मंडल कारा में अपराधियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी कारा अधीक्षक से मांगी है. उपायुक्त के निर्देश के पश्चात जो जानकारी उपलब्ध करायी गयी है, उसमें कहा गया है कि छह सीसीटीवी खराब होने के कारण घटना की पूरी फूटेज नहीं मिल सकी है. उपायुक्त ने इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है. उपायुक्त ने घटना के आलोक में निर्देश दिया है कि सभी खराब सीसीटीवी कैमरे को तुरंत ठीक किया जाये. उन्होंने इस लापरवाही को लेकर जैप आइटी धुर्वा, रांची के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा है. साथ ही कारा महानिरीक्षक को भी सूचित किया है. उपायुक्त ने बताया कि कारा की विधि-व्यवस्था पर नियंत्रण एवं नजर रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे को 24 घंटे क्रियाशील रखना आवश्यक है. सात जनवरी को मारपीट के समय कैमरा खराब था. इस वजह से पूरी फूटेज नहीं देखी जा सक ी है. उन्होंने जैप आइटी को तुरंत इसे दुरूस्त करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >