ओके....फुटबॉल टूर्नामेंट में 80 टीम शामिल होगी

डीएफओ ने तैयारी समिति के साथ की बैठक13जीडब्ल्यूपीएच8-बैठक करते डीएफओ गढ़वा. गढ़वा उतरी वन विभाग द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति से जुड़े परिवार के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से शुरू होगी, जो आठ फरवरी तक चलेगी. इसको लेकर डीएफओ उतरी संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को वनकर्मियोंं […]

डीएफओ ने तैयारी समिति के साथ की बैठक13जीडब्ल्यूपीएच8-बैठक करते डीएफओ गढ़वा. गढ़वा उतरी वन विभाग द्वारा ग्राम सुरक्षा समिति से जुड़े परिवार के बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. यह प्रतियोगिता 26 जनवरी से शुरू होगी, जो आठ फरवरी तक चलेगी. इसको लेकर डीएफओ उतरी संजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को वनकर्मियोंं व खेल संघ से जुड़े लोगों के साथ बैठक की. बैठक में बताया गया कि खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स व फुटबॉल गेम्स कराये जायेंगे. बैठक में 26 जनवरी से 29 जनवरी तक कलस्टर स्तर पर तथा उसके बाद पांच से आठ फरवरी तक जिलास्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताएं कराने का निर्णय लिया गया. जिले को सात कलस्टर में बांटकर प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. इसमें गढ़वा, नगरउंटारी, भवनाथपुर, मझिआंव, रंका, चिनिया व भंडरिया को कलस्टर बनाया गया. साथ ही जिलास्तर पर आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें डीएफओ उतरी के संजय कुमार सिन्हा को संरक्षक के साथ-साथ अभिषेक कुमार, शशिकुमार, मुन्नाराम पासवान, आलोक मिश्रा, जे खान, प्रभात कुमार, बुद्बदेव पाल, सुरेश प्रसाद, उत्तम पांडेय को सदस्य के रूप में शामिल किया गया. इसके अलावे कलस्टर प्रभारी की नियुक्ति की गयी. इसमें भंडरिया के लिए सुशील कुमार सिन्हा व परमवीर राम, रंका के लिए उत्तम पांडेय एवं रजनीकांत पांडेय, चिनियां के लिए शंभु तिवारी एवं तनवीर अंसारी, गढ़वा के लिए प्रभात कुमार व सुधीर वर्मा, भवनाथपुर के लिए काशीनाथ सिंह एवं विमलेश कुमार, नगरउंटारी के लिए लेयाकत अंसारी एवं संजय प्रसाद तथा मझिआंव के लिए बुद्बदेव पाल व छोटू पांडेय को प्रभारी बनाया गया. प्रतियोगिता में फुटबॉल की कुल 80 टीमें हिस्सा लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >