भवनाथपुर(गढ़वा). केतार प्रखंड स्थित भगवान घाटी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद दिवस मनाये जाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्थल पर भूमि समतलीकरण तथा शहीद वेदी स्थल पर चबूतरा का निर्माण कराया गया है. इस अवसर पर शिविर भी लगाया जायेगा. साथ ही मेला लगाने के लिए आसपास के दुकानदारों को भी न्योता दिया गया है. शहीद दिवस के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही होंगे. पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पहाडि़या की देख-रेख में तैयारी चल रही है. बताते चलें कि 14 जनवरी 2010 को धान काट कर लौट रहे 30 मजदूरों की मौत ट्रक पलटने से हो गयी थी. उसके बाद से हर वर्ष नवजवान संघर्ष मोरचा द्वारा उक्त स्थल पर शहीद बनिहार दिवस मनाया जाता है.
शहीद बनिहार दिवस की तैयारी पूरी
भवनाथपुर(गढ़वा). केतार प्रखंड स्थित भगवान घाटी में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद दिवस मनाये जाने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्थल पर भूमि समतलीकरण तथा शहीद वेदी स्थल पर चबूतरा का निर्माण कराया गया है. इस अवसर पर शिविर भी लगाया जायेगा. साथ ही मेला लगाने के लिए आसपास […]
