तीन दिन के लिए रद्द हुआ त्रिवेणी एक्सप्रेसगढ़वा. गढ़वा जिले में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा. लोगों ने धूप का दर्शन आज नहीं किया. सुबह से ही कोहरा छाये रहने एवं शीतलहरी की वजह से लोग ठंड से सिकुड़े रहे. लोगों को अपना कार्यालय व काम पर जाने में काफी परेशानी हुई. कोहरा छाये रहने के कारण सड़क पर वाहनों को चलाने में भी परेशानी हुई. घने कोहरे के कारण गढ़वा रोड-चोपन रेलखंड पर चलनेवाली ट्रेनें या तो काफी विलंब से चल रही थी अथवा उन्हें रद्द कर दिया गया था. रेलवे सूत्रों के अनुसार बरवाडीह से बरेली तक जानेवाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को मौसम की स्थिति को देखते हुए तीन दिन के लिए रद्द कर दिया गया है. कुछ और ट्रेनों को इसी तरह रद्द होने की संभावना है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
दिनभर छाया रहा कोहरा, ठंड बढ़ी
तीन दिन के लिए रद्द हुआ त्रिवेणी एक्सप्रेसगढ़वा. गढ़वा जिले में सोमवार को दिनभर कोहरा छाया रहा. लोगों ने धूप का दर्शन आज नहीं किया. सुबह से ही कोहरा छाये रहने एवं शीतलहरी की वजह से लोग ठंड से सिकुड़े रहे. लोगों को अपना कार्यालय व काम पर जाने में काफी परेशानी हुई. कोहरा छाये […]
