मंदिर में पूजा के बाद जुलूस निकला

केतार(गढ़वा).भाजपा मंडल केतार की ओर से झारखंड प्रदेश में भाजपा-आजसू गंठबंधन की सरकार बनने व मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास को बनाये जाने पर यहां जुलूस निकाला गया. जुलूस के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मां चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना कर गाजे-बाज के साथ जुलूस में शिरकत किया. जुलूस में डीजे साउंड के […]

केतार(गढ़वा).भाजपा मंडल केतार की ओर से झारखंड प्रदेश में भाजपा-आजसू गंठबंधन की सरकार बनने व मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास को बनाये जाने पर यहां जुलूस निकाला गया. जुलूस के पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मां चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना कर गाजे-बाज के साथ जुलूस में शिरकत किया. जुलूस में डीजे साउंड के देशभक्ति गीतों पर भाजपा कार्यकर्ता झूमते-थिरकते खुशियां मना रहे थे. इस दौरान जम क र पटाखे फोड़े गये. साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी. जुुलूस मंदिर प्रांगण से चल कर केतार बाजार होते हुए पुन: मंदिर प्रांगण में आकर एक नुक्कड़ सभा में बदल गयी. नुक्कड़सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय प्रसाद व संचालन महामंत्री त्रिपाठी सिंह ने की. इस अवसर पर सुरेश कमलापुरी, सकलदेव राम, दिलीप जायसवाल, कामेश्वर सिंह, उमेश दूबे, विश्वनाथ सिंह, रामजी यादव, प्रदीप वर्मा, राजू सिंह सहित भाजपा समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >