फाइनल मैच में गोंदा विजयी

गढ़वा. भारतीय जनता युवा मोरचा के तत्वावधान में गोंदा पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गोंदा व बाना के बीच खेला गया. मोरचा के पंचायत संयोजक माधव विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस फाइनल मैच में गोंदा की टीम ने बाना को हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. […]

गढ़वा. भारतीय जनता युवा मोरचा के तत्वावधान में गोंदा पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गोंदा व बाना के बीच खेला गया. मोरचा के पंचायत संयोजक माधव विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस फाइनल मैच में गोंदा की टीम ने बाना को हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंदा की टीम ने नौ विकेट खोकर 170 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करते हुए बाना की टीम सभी विकेट खोकर 52 रन ही बना सकी. पुरस्कार समारोह में दोनों टीमों के खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक फुलेंद्र कुशवाहा, विकास कुमार, आशीष, संजय ठाकुर, मुखलाल राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >