पंचायतों में भेजा गया कंबल

कांडी(गढ़वा). कांडी स्थित सरकारी गोदाम में काफी दिनों से पड़ा हुआ कंबल आनन-फानन में सभी पंचायतों में भेज दिया गया है. विदित हो कि ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा 1104 कंबल कांडी प्रखंड में भेजे गये थे. लेकिन वह कड़ाके की ठंड के बावजूद गोदाम की ही शोभा बढ़ा रहा था. इस आशय […]

कांडी(गढ़वा). कांडी स्थित सरकारी गोदाम में काफी दिनों से पड़ा हुआ कंबल आनन-फानन में सभी पंचायतों में भेज दिया गया है. विदित हो कि ठंड से बचने के लिए सरकार द्वारा 1104 कंबल कांडी प्रखंड में भेजे गये थे. लेकिन वह कड़ाके की ठंड के बावजूद गोदाम की ही शोभा बढ़ा रहा था. इस आशय का खबर प्रकाशित होने के बाद सभी कंबल को गोदाम से पंचायतों में भेज दिया गया. बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने बताया कि प्रखंड सभी पंचायतों में 80-80 कं बल दिये गये हैं. इसे मुखिया के माध्यम से गरीबों को बांटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >