2...कांग्रेस नेता के घर कुर्की हुई

27जीडब्ल्यूपीएच16- कांग्रेसी नेता के घर कुर्की कराते पदाधिकारीगढ़वा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव अजय सिंह के सहिजना स्थित घर में शनिवार को गढ़वा पुलिस ने कुर्की जब्ती की. इस दौरान कांग्रेसी नेता के घर के सभी सामान को जब्त कर थाना ले आया है. कुर्की जब्ती के दौरान अंचलाधिकारी अंजना दास पुलिस बल […]

27जीडब्ल्यूपीएच16- कांग्रेसी नेता के घर कुर्की कराते पदाधिकारीगढ़वा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव अजय सिंह के सहिजना स्थित घर में शनिवार को गढ़वा पुलिस ने कुर्की जब्ती की. इस दौरान कांग्रेसी नेता के घर के सभी सामान को जब्त कर थाना ले आया है. कुर्की जब्ती के दौरान अंचलाधिकारी अंजना दास पुलिस बल के साथ उपस्थित थी. बताया गया कि अजय सिंह, उनका साला व पांच-छह अज्ञात लोगों पर पिछले 18 जनवरी 2014 को गोली चलाने के मामले में गढ़वा थाना में(कांड संख्या 25/14) दर्ज है. इस मामले में अभी तक श्री सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की. इस दौरान एसआइ लक्ष्मण राम, एसआइ चुन्नू मुरमू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >