टेंपो चालकों की हड़ताल पांच से

गढ़वा: टेंपो मालिक चालक संघ ने उपायुक्त को आवेदन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है. संघ की ओर से कहा गया है कि उनका संगठन 10 वर्ष से टेंपो स्टैंड बनाने व टॉल टैक्स विसंगति को दूर करने की मांग जिला प्रशासन से करता आ रहा है. एसडीओ के साथ बैठक में 15 दिन के […]

गढ़वा: टेंपो मालिक चालक संघ ने उपायुक्त को आवेदन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है. संघ की ओर से कहा गया है कि उनका संगठन 10 वर्ष से टेंपो स्टैंड बनाने व टॉल टैक्स विसंगति को दूर करने की मांग जिला प्रशासन से करता आ रहा है. एसडीओ के साथ बैठक में 15 दिन के अंदर दोनों मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था.

टैक्स के रूप में शहर में चलनेवाली टेंपो से पांच रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में चलनेवाले टेंपो से 10 रुपये प्रतिदिन लेना निर्धारित किया गया था. लेकिन इसका पालन नहीं करते हुए नगर पंचायत के ठेकेदार की ओर से प्रत्येक ट्रिप पर पैसे की वसूली की जा रही है. इससे 40 रुपये देने पड़ रहे हैं.

इसका विरोध करने पर मारपीट की नौबत हो रही है. उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर वे पांच जनवरी से हड़ताल व चक्का जाम करनेवाले हैं. आवेदन में अध्यक्ष बसंत पासवान, सचिव आरपी बिंद, उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, संगठन सचिव रवींद्र तिवारी के हस्ताक्षर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >