धोती-साड़ी का वितरण किया गया

धुरकी (गढ़वा). धुरकी मुखिया महबुब अंसारी ने स्थानीय जनवितरण प्रणाली के दुकान से गरीबों के बीच धोती-साड़ी का वितरण कर सोना-सोबरन योजना की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है. इस मौके पर दुकानदार राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र चंद्रवंशी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी भी उपस्थित थे. इसी तरह खुटिया […]

धुरकी (गढ़वा). धुरकी मुखिया महबुब अंसारी ने स्थानीय जनवितरण प्रणाली के दुकान से गरीबों के बीच धोती-साड़ी का वितरण कर सोना-सोबरन योजना की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है. इस मौके पर दुकानदार राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र चंद्रवंशी, नंदकिशोर चंद्रवंशी, मुन्ना चंद्रवंशी भी उपस्थित थे. इसी तरह खुटिया पंचायत की मुखिया नागवंती देवी व पंचायत समिति सदस्य रुख्साना खातून ने जयभारती महिला समूह के दुकान में वितरण कर इस योजना की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 10 रुपये लेकर बीपीएलधारी को धोती व साड़ी देने की योजना है. इस मौके पर नौसंमो के लक्ष्मण यादव, इसराइल खां, गुप्ता गौड़ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >