ओके.....सेक्यूलर वोटों के बंटवारे से हुई हार : गिरिनाथ

26जीडब्ल्यूपीएच11-पत्रकार वार्ता में उपस्थित गिरिनाथ सिंह व अन्यगढ़वा. राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा विस प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बधाई दी है. उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम से हतोत्साहित होने की जरूरत […]

26जीडब्ल्यूपीएच11-पत्रकार वार्ता में उपस्थित गिरिनाथ सिंह व अन्यगढ़वा. राजद के प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा विस प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं व जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए बधाई दी है. उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है. जनता ने उन्हें जिस आस्था व विश्वास के साथ जितना मत दिया है, उसे वे स्वीकार करते हुए आगे भी जनता के हित में हमेशा लगे रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने 1974 को भी देखा है. इसलिए वे विचलित नहीं हैं. बिना नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जनता का वोट लिया, वो मैदान छोड़ कर चले गये हैं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदर्शन खराब नहीं है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता ने उन्हें सहयोग किया है. सेक्यूलर वोट के बंटवारे से उनकी हार हुई है. गंठबंधन भी इस बार आधा-अधूरा हुआ था. जो इस बार हार का कारण बना. इस अवसर पर राजकुमार मधेशिया, आदम अली, अरविंद मिश्रा, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >