बसपा प्रत्याशी ने आभार जताया

मझिआंव(गढ़वा). विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रति मतदान करने पर मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि हालांकि जीत से दूर हैं, लेकिन इस क्षेत्र में वे जनता के बीच संघर्ष के लिए तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन बसपा के प्रति बढ़ा […]

मझिआंव(गढ़वा). विधानसभा चुनाव में बसपा के प्रति मतदान करने पर मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अशर्फी चंद्रवंशी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि हालांकि जीत से दूर हैं, लेकिन इस क्षेत्र में वे जनता के बीच संघर्ष के लिए तत्पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन बसपा के प्रति बढ़ा है. इसे देखते हुए आगे और मजबूती के साथ जनता के बीच रहेंगे. उन्हांेने इस विस से भाजपा की जीत होने पर प्रतिक्रिया में कहा कि भाजपा को 37 हजार मत भले ही मिले हैं. लेकिन आम लोगों को इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा. उन्होंने कहा कि पहले भी जनता ने अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों को चुन कर मौका दिया, लेकिन चुने गये जनप्रतिनिधियों ने जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. जनता का साथ देने के लिए बसपा आगे तैयार है. इस अवसर पर जिला महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, शिवशंकर राम, हीरा चंद्रवंशी, सुदामा चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, श्यामनाथ राम, सदीब खां, भीषण राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >