15वां गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2014
गढ़वा : 15वां गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीनियर वर्ग के उदघाटन मैच में बीपी डीएवी के खिलाड़ियों ने देवगाना हाई स्कूल के खिलाड़ियों को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट का उदघाटन भाजपा नेता सह आयोजन समिति के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन में रह कर खेल भावना को प्रदर्शित करने को कहा. उदघाटन मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीपी डीएवी की टीम 14 ओवर में 128 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी देवगाना उच्च विद्यालय की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी. बीपी डीएवी के कुमार सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव आनंद सिन्हा, मदन प्रसाद केसरी, दीपक, धनंजय सिंह, कमलेश दुबे, प्रिंस सोनी, प्रवेश, धीरज, रानू, रवि उपस्थित थे.
