ओके... अटल जी एक आदर्श पुरुष है: भाजपा

24जी डब्ल्यूपीएच16- अटलजी की तसवीर पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता. प्रतिनिधि, रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी है. भाजपा नेता संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बलराम पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने […]

24जी डब्ल्यूपीएच16- अटलजी की तसवीर पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता. प्रतिनिधि, रंका(गढ़वा). रंका प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी है. भाजपा नेता संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बलराम पांडेय के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने को कहा गया. मौके पर नेताओं ने कहा कि अटल जी एक आदर्श पुरुष है. उन्हें भारत रत्न से पुरस्कृत करने की घोषणा गौरव की बात है. कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ अलख निरंजन सिन्हा ने अटल जी द्वारा लिखी गयी कविता का पाठ प्रस्तुत किया. इस दौरान उनकी कविता दूर कहीं कोई होता… पढ़ कर सुनाया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल कुमार, बलराम पांडेय, उत्तम पांडेय, उदय पांडेय, सुनील पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, भागीरथ सिंह, सुरेंद्र राम, चिरंजीवी पांडेय, हबीब मियां आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >