गढ़वा : चर्चित सरगना विकास दुबे गिरोह के सहयोगी मनोज ठाकुर को पुलिस ने मनोज ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसपर पिछले दिनों शहर के गढ़देवी मुहल्ला में सन्नी चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला करने का आरोप है. उक्त घटना के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी. इस संबंध में एसपी सुधीर कुमार झा ने बताया कि सन्नी चंद्रवंशी पर किये गये जानलेवा हमले में मनोज ठाकुर के अलावे शशि मिश्र, सत्येंद्र पाल के अलावा कई अनय लोग शामिल थे.
इनमें मेदिनीनगर का एक राजन नाम सामने आया है, जिसके बारे में पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सन्नी चंद्रवंशी पर हुए हमले व प्रदीप तिवारी हत्याकांड के बाद तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शेष अन्य के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. इस बीच एसपी के समक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि 2013 में ही किसी बात को लेकर सन्नी चंद्रवंशी से उसका झगड़ा हुआ था. उसके बाद शशि शर्मा संपर्क होने के बाद सन्नी को मारने का निर्णय लिया गया था.
उसने कहा कि घटना के दिन तीन मोटरसाइकिल पर आठ अन्य सहयोगियों के साथ वह सन्नी चंद्रवंशी पर हमला किया. इस मौके पर शशि शर्मा ने उसपर गोली चलायी थी. घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग खोन्हर मंदिर की ओर भाग गये. रंगदारी वसूली के मामले में मनोज ने पुलिस को बताया कि ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर से शशि मिश्र ने 20 हजार रुपये की रंगदारी ली है. विदित हो कि गोली लगने के बाद सन्नी का इलाज रांची अपोलो अस्पताल में चल रहा है.
