मोटर वाहन वाद में 3.23 लाख रुपये का चेक दिया गया

गढ़वा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर गढ़वा में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश महेशचंद्र वर्मा, जिला जज प्रथम कमल नयन पांडेय, जिला जज ष्ठम मनोज चंद झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी […]

गढ़वा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर गढ़वा में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश महेशचंद्र वर्मा, जिला जज प्रथम कमल नयन पांडेय, जिला जज ष्ठम मनोज चंद झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विनोद कुमार तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अलख निरंजन चौबे एवं सचिव भृगुनाथ चौबे ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की़ लोक अदालत में कुल अापराधिक विवादों का निष्पादन किया गया़ .

साथ ही नगरऊंटारी अनुमंडल न्यायालय के लंबित 107 व विभिन्न वादों से संबंधित 72 वादों का निष्पादन किया गया़ इसी तरह अनुमंडल दंडाधिकारी रंका के न्यायालय में लंबित 107 से संबंधित कुल 11 मामलों का निष्पादन किया गया़ इस दौरान जिला जज सप्तम कमलेश कुमार शुक्ला के न्यायालय में लंबित मोटर वाहन वाद संख्या 6/2017 में मुआवजा के रूप में 323775 रूपये का चेक प्रदान किया गया़ इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव विनोद कुमार तिवारी ने बताया .

कि सुलह योग्य विभिन्न वादों के मामलों के त्वरीत निष्पादन हेतु तीन बेंच का गठन किया गया था, इनमें एक बेंच में जिला जज कमलेश कुमार शुक्ला व अधिवक्ता मो गरीबुल्ला अंसारी दूसरे बेंच में सीजेएम दिनेश कुमार मिश्रा एवं देवेंद्र कुमार प्रजापति तथा तीसरे बेंच में जिला जज मनोजचंद्र झा एवं अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार शुक्ला व संजय कुमार भारती को रखा गया था़ इनके द्वारा न्यायिक वादों का निष्पादन किया गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >