मंदिर की ढलाई में 12 गांव के लोगों ने किया श्रमदान
गढ़वा: रविवार को शहर से सटे जुड़वनिया शिव मंदिर के गर्भगृह का ढलाई व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें गढ़वा प्रखंड के12 गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान किया़ इस अवसर पर विशाल भंडरा का आयोजन भी किया गया था. मौसम खराब होने के बाद भी भंडारा […]
गढ़वा: रविवार को शहर से सटे जुड़वनिया शिव मंदिर के गर्भगृह का ढलाई व पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की स्थापना के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसमें गढ़वा प्रखंड के12 गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान किया़ इस अवसर पर विशाल भंडरा का आयोजन भी किया गया था. मौसम खराब होने के बाद भी भंडारा में सहिजना, करमडीह, पीपरा, जाटा, जुटी, ढोटी, डुमरो, नरायणपुर, तेनार व गढ़वा शहर से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
श्रम दान के माध्यम से जुड़वनिया शिव मंदिर के गर्भगृह व पूरे परिसर की ढलाई की गयी़ साथ ही हजारीबाग से आए कलाकारों ने पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा की आधारशीला रखी. सुबह 11 बजे नारियल फोड़कर व पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद मंदिर परसिर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मंदिर निर्माण में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष पिंटू चौबे ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य में करीब 10 गांव के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है.
इसी का परिणाम है कि आज मंदिर का निर्माण संभव हो सका है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में समिति के निर्णय के अनुसार मां दुर्गा की प्रतिमा व राम दरबार का मंदिर भी बनाया जायेगा़ समिति के महामंत्री प्रेम दिवाना ने कहा कि मंदिर करीब 150 वर्ष पुराना है़ लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है. मंदिर की स्थिति काफी जर्जर हो गई थी. इसे देखते हुए समिति के लोगों ने गर्भगृह सहित मंदिर के नव निर्माण का निर्णय लिया़ उन्होंने कहा कि मंदिर की उंचाई गुंबद के साथ करीब 51 फीट की होगी. अब यहां अपने बच्चों के शादी विवाह के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी. पूर्व पार्षद जितेंद्र सिन्हा ने समिति के लोगों के कार्यों की सराहना करते हुए मंदिर निर्माण में 11 हजार रुपए सहयोग स्वरूप प्रदान किया. इस अवसर पर मंदिर समिति के रामस्नेह कुंशवहा, सुदर्शन मेहता, यमुना महतो, प्रभु पाल, रामदेव पाल, आनंद पांडेय, रामाशीष तिवारी, जगदीश्वर पांडेय, सुबोध कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
करमडीह के दो भाइयों ने मंदिर के जमीन दान की : कार्यक्रम के दौरान करमडीह गांव के दो सगे भाईयों ने मंदिर के बगल की अपनी भूमि मंदिर के लिए दान कर दी़ दानदाता लालबिहारी महतो उर्फ गुरुजी ने कहा कि उन लोगों का इस मंदिर से काफी लगाव रहा है़ उनके पिता ने करमडीह गांव में स्कूल निर्माण के लिए भूमि दान किया था. जिससे गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके़ इसलिए उन्होंने मंदिर के लिए अपनी भूमि दान करने का निर्णय लिया है़ जबकि उनके छोटे भाई संजय महतो ने भी अपने हिस्से की जमीन मंदिर के नाम कर दी. उन्होंने कहा कि वे जुड़वनिया शिव भगवान के भक्त हैं. इसलिए वे मंदिर के सामने की जमीन मंदिर के लिए दान करते हैं. मौके पर कई लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए राशि प्रदान किया. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे़.