पुलिस ने तीन सड़क लुटेरों को किया गिरफ्तार

गढ़वा: रंका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंजो मोड़ से तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है़ उनके पास से एक पिस्तौल, छह गोली, दो माबाइल व लूटा हुआ दो आधार कार्ड बरामद किया गया है़ गिरफ्तार अपराधियों में रका थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी सफी आलम, कमरे आलम व रजीबुल्लाह अंसारी […]

गढ़वा: रंका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिंजो मोड़ से तीन सड़क लुटेरों को गिरफ्तार किया है़ उनके पास से एक पिस्तौल, छह गोली, दो माबाइल व लूटा हुआ दो आधार कार्ड बरामद किया गया है़ गिरफ्तार अपराधियों में रका थाना क्षेत्र के खपरो गांव निवासी सफी आलम, कमरे आलम व रजीबुल्लाह अंसारी शामिल हैं. सोमवार कोअपने कार्यालय में इसकी जानकारी देते हुए एसपी मो अर्शी ने बताया कि उपरोक्त सड़क लुटेरों का एक गिरोह है, जिसमें छह अपराधी हैं.

वे गढ़वा-रंका मार्ग के अलावा अन्य स्थानों पर सड़क लूट जैसी अापराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं. इनका मुख्य सरगना नजीबुल्लाह अंसारी है, जो अभी फरार है़ उन्होंने बताया कि नजीबुल्लाह अंसारी वनांचल ग्रामीण बैंक टाटीदीरी धुरकी शाखा के कैशियर जैनिल पांडेय की हत्याकांड में भी शामिल रहा है़ दो वर्ष जेल में रहने के बाद छह माह पहले ही वह जेल से निकला है़ जेल से निकलने के बाद नजीबुल्लाह ने एक नया गिरोह तैयार किया है़ इस गिरोह ने रंका के भदुआ घाटी एवं चैनपुर के थंबुआ घाटी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है़.


एसपी ने बताया कि इसी महीने 18 अगस्त को सड़क लूट हुई थी़, जिसमें पकड़े गये तीनों अपराधी भी शामिल रहे थे़ उन्होंने पुलिस पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है़ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान लोडेड पिस्तौल एवं एक गोली सफी आलम के पास एवं दो जिंदा गोली कमरे आलम व रजीबुल्लाह अंसारी के पास से बरामद किया गया है़ पत्रकार वार्ता में रंका एसडीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >