श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाके में इंग्लिश स्कूल से बच्चों को काफी लाभ मिलेगा़ इसके लिये अब गांव के बच्चों को अब शहर नहीं जाना पड़ेगा़ बच्चे देश के भविष्य हैं और शिक्षक इस देश के निर्माता़ उन्होंने संस्थान के निदेशक से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के गरीब, असहाय व मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करें. साथ ही छात्रों को कंप्यूटर की शिक्षा से जोड़कर उन्हें रोजगार के लिए निर्देशित करने की जरूरत है़ साथ ही उन्होंने समाज में फैले कुरीतियों के बारे में बोलते हुए कहा कि इसे संगठित होकर उखाड़ फेंकना होगा, तभी समाज में खुशहाली आयेगी़ इस अवसर पर स्कूल के निदेशक जयशंकर विश्वकर्मा, मुखिया मशरून निशा, मनोज सिंह, श्यामकां विश्वकर्मा, जयशंकर विश्वकर्मा, रेवत ठाकुर, नरेश दूबे, अभिषेक विश्वकर्मा, जयशंकर विश्वकर्मा, विपुल सिंह, उपेंद्र विश्वकर्मा, सुनैना देवी, प्रतिमा कुमारी अन्य लोग उपस्थित थे़.
बच्चे व शिक्षक देश के निर्माता हैं : अभिमन्यु
गढ़वा: जिले के मझिआंव प्रखंड के दलको स्थित सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल का पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड नवनिर्माण मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया़ . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौर में अपने आप को प्रतियोगी बनाकर ही सफलता […]

गढ़वा: जिले के मझिआंव प्रखंड के दलको स्थित सरस्वती इंग्लिश पब्लिक स्कूल का पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया़ इसका उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड नवनिर्माण मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया़ .
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौर में अपने आप को प्रतियोगी बनाकर ही सफलता हासिल की जा सकती है़ इसके लिए योग्य व कुशल शिक्षक का सानिध्य मिलना जरूरी है़ उन्होंने कहा कि इसके लिए उपयुक्त स्थान स्कूल है, जहां से नींव मजबूत होती है़.