कांडी. प्रखंड के कांडी बाजार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर अंचलाधिकारी गुलाम समदानी के आदेशानुसार शुक्रवार को अंचल अमीन कुंदन ठाकुर ने कांडी के 54 लोगों को नोटिस तामिल कराया. इस संबंध में अंचल अमीन कुंदन ठाकुर ने बताया की कांडी बाजार की भूमि जिसकी खाता एक प्लॉट एक रकबा 78 डी है. बाजार के लोगों द्वारा कर्कट पोस्ट मकान गुमटी पक्का मकान झुग्गी झोपड़ी लगाकर बाजार की भूमि को अतिक्रमण किया गया है. वैसे लोगों को चिह्नित कर नोटिस तामिला कराते हुए एक सप्ताह के अंदर स्वेच्छा पूर्वक अपना अतिक्रमण हटाये जाने का निर्देश दिया गया.
अन्यथा जो भी व्यक्ति बाजार की भूमि से सह समय अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बल पूर्वक बाजार की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा. जिन जिन लोगों को नोटिस दिया गया, उनमें अनिल प्रसाद सोनी, रामचंद्र प्रसाद साव, फिरोज अंसारी, मो नसीम अंसारी, नरेश चंद्रवंशी, सलीम अंसारी, गरीबा साव, लक्षमण साव, सुरेश लाल, दामोदर प्रसाद मेहता के अलावा अन्य लोगों का नाम शामिल है.
