कम जोखिम में अधिक मुनाफा कहां हो सकता है, इसकी जानकारी दी गयी़ राजीव नयन ने बताया कि समारोह में पांच पेंशनधारियों का ऋण मौके पर ही स्वीकृत किया गया़ उन्होंने कहा कि पेंशनधारियों की सुविधा को लेकर बैंक संकल्पित है और आगे भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बैंक द्वार प्रदत्त सुविधाओं को उपलब्ध कराया जायेगा़ इस मौके पर बैंककर्मी गणेश मुर्मू, धिरेंद्र मांझी, श्रीराजन के अलावा पेंशनर समाज के अध्यक्ष केके यादव, अशर्फी राम, रामाधार सिंह सहित काफी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे़.
पेंशनरों की समस्याअों का होगा निराकरण
गढ़वा: भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर एसबीआइ के सभी पेंशनरों को आमंत्रित किया गया था और कार्यक्रम के अंत में उन्हें बैंक की ओर से एक-एक छाता भेंट स्वरूप दी गयी़ इस आयोजन की […]

गढ़वा: भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर स्थानीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन किया गया़ इस अवसर पर एसबीआइ के सभी पेंशनरों को आमंत्रित किया गया था और कार्यक्रम के अंत में उन्हें बैंक की ओर से एक-एक छाता भेंट स्वरूप दी गयी़ इस आयोजन की जानकारी देते हुए एसबीआइके फिल्ड ऑफिसर राजीव नयन ने बताया कि बैंक के जितने भी खाताधारी पेंशनर हैं, सभी को इसमें आमंत्रित किया गया था़.
इसमें उनकी समस्याओं को सुना गया और उनमें से अधिकतर समस्याओं का निराकरण किया गया़ उन्होंने बताया कि पेंशनरों द्वारा उनके लिए बैंक में अलग से काउंटर लगाने की मांग को अभी पूरा नहीं किया जा सका है, लेकिन उसे भी जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा़ साथ ही उपस्थित पेंशनरों को बैंक के सभी उत्पाद व पेंशन ऋण आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी़ उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद अपने पैसे का निवेश करने के बारे में भी बताया गया़.