बंशीधर नगर : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में अवैध शराब बनाने वाले व जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर चार जुआरियों को पकड़ा तथा 16 गैलन जावा महुआ नष्ट कर दिया. पुलिस जिन गांवों में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया, उनमे बराई टांड़, जंगीपुर, बंशीधर मोहल्ला शामिल है. पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध सुलशुलिया ग्राम के झरिया टोला में छापामारी कर सिकंदर चौधरी, रमाकांत चौधरी,रमाकांत चौबे व संतोष कुमार चौबे को गिरफ्तार किया, जिन्हें भविष्य में जुआ नहीं खेलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.
कोल्हुआ ग्राम में अवैध शराब बनाने वाली मखोला देवी को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया की जुआ व शराब बनाने वालों के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जायेगा. जुआ खेलने से युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य से भटक रही है.पहले चरण में चेतावनी देकर छोड़ा जा रहा है.
