रमकंडा में तीन क्लिनिक सील

रमकंडा: गढ़वा उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के पांच प्राइवेट क्लिनिकों की जांच कर तीन क्लिनिक को सील कर दिया. जिन क्लिनिकों को सील किया गया, उनमें रमकंडा बाजार स्थित प्रकाश क्लिनिक, देव क्लिनिक व उमेश प्रसाद गुप्ता के क्लिनिक का नाम शामिल है. वहीं […]

रमकंडा: गढ़वा उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के पांच प्राइवेट क्लिनिकों की जांच कर तीन क्लिनिक को सील कर दिया. जिन क्लिनिकों को सील किया गया, उनमें रमकंडा बाजार स्थित प्रकाश क्लिनिक, देव क्लिनिक व उमेश प्रसाद गुप्ता के क्लिनिक का नाम शामिल है. वहीं रवि मेडिकल व शशि प्रसाद गुप्ता को अवैध रूप क्लिनिक नहीं चलाने की चेतावनी दी. जांच के दौरान इन दुकानों में क्लिनिक से संबंधित कोई भी सामान नहीं मिला.

इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष स्वास्थ्य विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि प्रखंड के लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिलनी चाहिए. समाचार के अनुसार अगस्त महीने के पहले सप्ताह में रमकंडा प्रखंड में बीमारी से 16 लोगो की मौत के मामले में विभागीय जांच के दौरान अधिकतर मौतें निजी चिकित्सकों की वजह से होने की बात सामने आयी थी. वहीं रंका चिकित्सा पदाधिकारी संजीत आनंद ने भी इन दुकानों की जांच कर उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी थी.

जिसके बाद इस मामले में उपायुक्त ने प्रखंड के पांच दुकानों में अवैध रूप से क्लिनिक चलाये जाने को लेकर इन्हें सील करने का आदेश दिया था. जिसके बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से तीन क्लिनिकों को सील कर दिया. इस मौके पर डॉ आरएस चौधरी, बीडीओ रामजी वर्मा, थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक, बीपीएम सुधीर कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >