गढ़वा : गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार वर्तमान प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी वैद्यनाथ कामती से ग्रहण किया़ विदित हो कि गढ़वा के अंचलाधिकारी वैजनाथ कामती को कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था़ इसके बाद सरकार के निर्देश पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने अतिरिक्त पदभार ग्रहण किया़
प्रभार लेने के बाद उन्होंने कहा कि गढवा नगर परिषद के सभी 20 वार्ड को शीघ्र ही खुले में शौच से मुक्त किया जायेगा. साफ -सफाई की व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी़ उन्होंने कहा कि विकास कार्य मे किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी तथा टाउनहॉल, बस स्टैंड व जितनी छोटी बड़ी योजना है, जल्द से जल्द टेंडर कराकर कार्य शुरू किया जायेगा़ मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया़ इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, मुर्तजा अंसारी, जितेंद्र सिंह, अमित पांडेय,विंदु राम कृष्णा गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
